दुनियाभर के अरबपतियों के आलीशान बंगले

दुनिया के अरबपतियों में मुकेश का घर सबसे महंगा

 

दुनिया के अरबपतियों में मुकेश का घर सबसे महंगा
न्यूयॉर्क। दुनियाभर के अरबपतियों के आलीशान बंगले भारत के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान बंगले 'अंतिला' के सामने कहीं नहीं ठहरते हैं। प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फो‌र्ब्स द्वारा जारी दुनिया के अरबपतियों के सबसे महंगे घरों की सूची में अंतिला शीर्ष पर है। इस सूची में भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के लंदन स्थित घर भी शुमार हैं।
करीब चार लाख वर्ग फुट में बने 27 मंजिला अंतिला का नाम अटलांटिक महासागर के एक काल्पनिक द्वीप के नाम पर रखा गया है। फो‌र्ब्स के अनुसार दुनिया की सबसे महंगी प्रापर्टी का खिताब अभी भी मुकेश के नाम है। अंतिला को बनाने की लागत करीब एक से दो अरब डॉलर आई थी। इस घर में हेल्थ क्लब, जिम, डांस स्टूडियो, बॉलरूम तथा गेस्टरूम हैं। इसके साथ ही यहां तीन हेलीपैड, एक गार्डन, 160 वाहनों के लिए भूमिगत पार्किंग तथा पचास सीटों के स्क्रीनिंग रूम की सुविधा भी है। इसके रखरखाव के लिए छह सौ कर्मचारी हैं। अंतिला की ऊंचाई और निर्माण लागत को ध्यान में रखते हुए फो‌र्ब्स ने इसकी तुलना मैनहटन में ग्राउंड जीरो के पास स्थित 52 मंजिला टावर '7 व‌र्ल्ड ट्रेड सेंटर' से की है। करीब 17 लाख वर्ग फुट में बने इस ट्रेड सेंटर के निर्माण की लागत दो अरब डॉलर आई थी।
दुनिया के 21 सबसे महंगे अरबपति घरों की सूची में मित्तल के लंदन के किंगस्टन पैलेस गार्डेस स्थित आलीशान घर पांचवें और 18वें स्थान पर हैं। दरअसल, मित्तल के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र 'बिलिनेयर्स रो' में तीन घर हैं। इनमें इजरायली दूतावास के पास स्थित जार्जियन भवन भी शामिल है। फो‌र्ब्स के मुताबिक अटकलें लगाई गई थीं कि उन्होंने यह बंगला अपने बेटे के लिए खरीदा था। इस बंगले की कीमत वर्ष 2008 में करीब 22.2 करोड़ डॉलर थी। यह अब कथित तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसी क्षेत्र में मित्तल ने वर्ष 2004 में 55 हजार वर्ग फुट में फैले एक अन्य घर को नौ करोड़ डॉलर में अरबपति बर्नी एकलस्टन से खरीदा था। इसकी साजसज्जा पर लाखों डॉलर खर्च करने के बाद उन्होंने इसका नाम 'ताज मित्तल' रखा था। इस घर में 12 कमरे, पूल है। इसमें लगा संगमरमर उसी खदान से आया था जिसका प्रयोग ताजमहल में हुआ है। सूची में दूसरे स्थान पर ब्राजीलियन समाजसेवी लिली साफ्रा का फ्रांस स्थित 'विला लियोपोल्डा' है। अमेरिकी निवेशक और व्यवसायी इरा रेननर्ट का न्यूयॉर्क के सागापोनाक स्थित घर दुनिया का तीसरा सबसे महंगा घर है।
विश्व की बड़ी व ताकतवर कंपनियों में 54 भारतीय

दुनिया का सबसे महंगा घर बिक्री को तैयार



दुनिया का सबसे महंगा घर बिक्री को तैयार
लंदन। लंदन स्थित दुनिया का सबसे महंगा घर बिक्री के लिए तैयार है। पॉश इलाके में स्थित लंदन के इस चार मंजिला घर की कीमत करीब 866 करोड़ रुपये [10 करोड़ पौंड] लगाई गई है।
लंदन के रीजेंट पार्क में बना वन कॉर्नवॉल टेरेस ग्रेड-1 मेंशन में आता है। सात बेडरूम वाला यह घर 21,500 स्क्वायर फुट इलाके में बना हुआ है।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, घर में नौ बाथरूम और 11 रिसेप्शन रूम भी हैं। इसकी मार्केटिंग की जिम्मेदारी सेविल्स को सौंपी गई है। जिसने इसकी शुरुआती कीमत 866 करोड़ रुपये के लगभग रखी है। इसकी कीमत का आकलन चार लाख रुपये [4,651 पौंड] प्रति स्क्वायर फुट के हिसाब से किया गया है। इंग्लैंड में अब तक इतनी कीमत वाला घर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। इसे खरीदने वाले को करीब 60 करोड़ रुपये [70 लाख पौंड] की स्टांप ड्यूटी देनी होगी।
कॉर्नवॉल टेरेस को प्रख्यात आर्किटेक्ट डेसिमस बर्टन ने 1820 में डिजाइन किया था। इस पर ग्रीक सभ्यता का प्रभाव साफ नजर आता है। न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त ने 1955-70 तक इसका आधिकारिक आवास के रूप में इस्तेमाल किया था। इस घर की लाइट को आइ-पैड से नियंत्रित किया जा सकता है और मुख्य दरवाजा गाड़ी का नंबर पहचान कर खुलता है। घर का नाम किंग जॉर्ज चतुर्थ के नाम पर रखा गया था। उन्हें ड्यूक ऑफ कॉर्नवेल के नाम से भी जाना जाता था।

 

No comments:

Post a Comment